आयरिश राष्ट्रवादी मिशेल ओ'नील उत्तरी बनीं आयरलैंड की प्रथम मंत्री

Edited By Tanuja,Updated: 04 Feb, 2024 12:24 PM

irish nationalist becomes northern ireland s first minister

उत्तरी आयरलैंड में सिन फिएन पार्टी के उपाध्यक्ष मिशेल ओ'नील शनिवार को देश की प्रथम मंत्री (प्रधानमंत्री) निर्वाचित हुईं। वह 1998 के ‘गुड फ्राइडे' शांति...

लंदन: उत्तरी आयरलैंड में सिन फिएन पार्टी के उपाध्यक्ष मिशेल ओ'नील शनिवार को देश की प्रथम मंत्री (प्रधानमंत्री) निर्वाचित हुईं। वह 1998 के ‘गुड फ्राइडे' शांति समझौते के तहत उत्तरी आयरलैंड के दो मुख्य समुदायों - यूनाइटेड किगडम (UK) में रहने इच्छुक ब्रिटिश संघवादी और आयरलैंड के साथ एकजुट होने के इच्छुक आयरिश राष्ट्रवादी- के बीच सत्ता बंटवारे के नियमों के अनुसार बनी सरकार के प्रथम मंत्री बने हैं।

 

ओ'नील उत्तरी आयरलैंड के प्रथम मंत्री बनने वाले पहले आयरिश राष्ट्रवादी हैं। आयरलैंड गणराज्य की स्वतंत्रता के बाद, 1921 में उत्तरी आयरलैंड को यूके के एक संघवादी, प्रोटेस्टेंट-बहुल हिस्से के रूप में स्थापित किया गया था। समझौते के तहत एक पक्ष दूसरे की सहमति के बिना शासन नहीं कर सकता। ओ'नील को डीयूपी पार्टी की नेता और प्रथम उप मंत्री (उप प्रधानमंत्री) एमा लिटिल-पेनगेली के साथ सत्ता साझा करनी होगी।

 

दोनों का दर्जा समान होगा, लेकिन ओ'नील का पद ज्यादा प्रतिष्ठित होगा क्योंकि उनकी पार्टी को 2022 में हुए उत्तरी आयरलैंड विधानसभा के चुनाव में अधिक सीटों पर जीत मिली थी। ओ'नील (47) ने ‘एक्स' पर लिखा, “यह ऐतिहासिक दिन है। सभी का प्रथम मंत्री होने के नाते मैं सभी के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने और सम्मान, सहयोग व समानता की भावना से अपने समाज को आगे बढ़ाने के लिए दूसरों के साथ मिलकर काम करने का वादा करता हूं।''  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!