Edited By Punjab Kesari,Updated: 30 Dec, 2017 11:16 PM
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पी.टी.आई.) के प्रमुख इमरान खान ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री और पी.एम.एल.-एन. के नेता इसहाक डार के दुबई में 52 बंगले हैं। उन्होंने कहा कि 1981 से 2002 के दौरान डार ने आयकर के रूप में एक भी पैसा नहीं दिया। 2007 में...
इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पी.टी.आई.) के प्रमुख इमरान खान ने आरोप लगाया है कि पूर्व मंत्री और पी.एम.एल.-एन. के नेता इसहाक डार के दुबई में 52 बंगले हैं।
उन्होंने कहा कि 1981 से 2002 के दौरान डार ने आयकर के रूप में एक भी पैसा नहीं दिया। 2007 में उन्होंने अपनी संपत्ति का मूल्य 90 लाख घोषित किया था लेकिन 2007 से 2013 तक उनकी संपत्ति 800 प्रतिशत तक बढ़ गई।