Edited By Anil dev,Updated: 23 Oct, 2020 01:02 PM
जापानी जलक्षेत्र में चीनी तटरक्षक बलों के दो जहाजों के प्रवेश करने के कारण तनाव बढ़ गया है। दरअसल चीनी तटरक्षक बलों के दो जहाजों के विवादित पूर्व चीन सागर द्वीपसमूह से लगे जापानी जल क्षेत्र में प्रवेश करने और मंगलवार तक लगातार तीसरे दिन वहां से हटने...
टोक्यो: जापानी जलक्षेत्र में चीनी तटरक्षक बलों के दो जहाजों के प्रवेश करने के कारण तनाव बढ़ गया है। दरअसल चीनी तटरक्षक बलों के दो जहाजों के विवादित पूर्व चीन सागर द्वीपसमूह से लगे जापानी जल क्षेत्र में प्रवेश करने और मंगलवार तक लगातार तीसरे दिन वहां से हटने से इनकार करने के बाद जापान ने चीन के समक्ष विरोध दर्ज कराया है। इसकी जानकारी जापानी अधिकारियों ने दी है। आरोप लगाया है कि दो जहाजों जापानी जलक्षेत्र में घुसने का बार-बार प्रयास कर रहा है।
दरअसल दरअसल चीनी तट रक्षक जहाज नियमित तौर पर जापान के नियंत्रण वाले दक्षिणी सेंकाकू द्वीप के आस पास जल क्षेत्र का उल्लंघन करते रहते हैं। इस क्षेत्र पर चीन भी दावा करता है। मुख्य कैबिनेट सचिव कत्सुनोबू कातो ने मंगलवार को कहा कि यह दुखद है कि चीनी तटरक्षक बलों का दो जहाज जापानी जलक्षेत्र में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि चीनी तटरक्षक बलों का दो जहाज जापानी जलक्षेत्र में मौजूद है। उन्होंने कहा कि जापान ने चीन से इसका सख्त विरोध किया है। वह मांग कर रहा है कि चीनी जहाज तुरंत जापानी जलक्षेत्र से निकल जाएं।
उन्होंने बताया कि इस साल चीनी सेना 18 बार जापानी जलक्षेत्र में घुसपैठ का प्रयास कर चुकी है। बीजिंग ने दक्षिणी चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में पिछले कुछ महीनों में अपनी सैन्य गतिविधियों को तेजी से बढ़ाया है।