बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना पर बड़ा अटैक : पहली महिला लड़ाकू यूनिट KAAD के हमले में 9 सैनिकों की मौ'त (Video)

Edited By Updated: 29 Sep, 2026 10:04 PM

major attack on pakistani army in balochistan

बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच हिंसा काफी बढ़ गई है। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने अपनी नवगठित पहली महिला सशस्त्र इकाई 'करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन' (KAAD) के पहले सैन्य अभियान का वीडियो जारी किया है। इस हमले...

इस्लामाबाद: बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के बीच हिंसा काफी बढ़ गई है। बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने अपनी नवगठित पहली महिला सशस्त्र इकाई 'करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन' (KAAD) के पहले सैन्य अभियान का वीडियो जारी किया है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया गया, जिसमें 9 सैन्य कर्मियों के मारे जाने का दावा किया गया है।

CPEC हाईवे पर पांच कदम की दूरी से बोला धावा
जारी किए गए वीडियो फुटेज के अनुसार, यह हमला 22 सितंबर को बलूचिस्तान प्रांत के तुरबत इलाके में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) हाईवे पर हुआ। KAAD की महिला लड़ाकों ने त्वरित प्रतिक्रिया बल (QRF) के तीन वाहनों वाले सैन्य काफिले पर महज पांच कदम की दूरी से राइफलों से अंधाधुंध हमला बोला। वीडियो में एक महिला कमांडर को मिशन की जानकारी देते हुए दिखाया गया है। BLF के प्रवक्ता मेजर ग्वहाराम बलूच ने एक बयान में बताया कि इस हमले में पाकिस्तानी सेना के कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस कार्रवाई के दौरान BLF की 'कुर्बान यूनिट' ने महिला लड़ाकों को घेरने की कोशिश कर रही पाकिस्तानी सेना का मुकाबला किया और महिला दस्ता की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। इस दौरान कुर्बान यूनिट का लड़ाका चाकर मुराद उर्फ दिलीप जान मारा गया। इसके अलावा, संगठन के सदस्यों ने मंगचर और कलात क्षेत्र में वाहनों की जांच (snap checking) भी की।

مانیٹرنگ :

بلوچستان لبریشن فرنٹ (BLF) نے اپنے میڈیا سیل ’’آشوب‘‘ کے ذریعے اپنے نو تشکیل شدہ ’’کریمہ آرمڈ اسالٹ ڈویژن‘‘ (KAAD) کی ایک ویڈیو جاری کی ہے۔

ویڈیو میں تربت کے علاقے جوسک میں سی پیک روڈ پر کیو آر ایف قافلے پر حملے اور قلات کے علاقے منگچر میں ناکہ بندی اور گاڑیوں کے… pic.twitter.com/m1nb3kxHdI — Subain Baloch (@subain_bluch) September 28, 2026

कौन थीं करीमा बलूच, जिनके नाम पर बनी यह यूनिट?
महिला लड़ाकू इकाई 'KAAD' का नाम प्रसिद्ध स्वतंत्रता समर्थक कार्यकर्ता करीमा बलूच के नाम पर रखा गया है। करीमा बलूच 'बलूच स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन-आज़ाद' (BSO-Azad) की पहली महिला अध्यक्ष थीं। वर्ष 2020 में कनाडा के टोरंटो में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था।

अन्य इलाकों में भी भीषण हमले: 3 कर्मचारियों और 9 सैनिकों की मौत
बलूचिस्तान के अन्य क्षेत्रों में भी विद्रोही गुटों ने बड़े हमले किए हैं। 'बलूच रिपब्लिकन आर्मी' (BRA) ने डेरा बुगटी के बेह लोटी इलाके में 'मारी एनर्जीज लिमिटेड' के ठिकाने पर रॉकेटों और भारी हथियारों से हमला बोला। बीआरए प्रवक्ता सरबाज बलूच के अनुसार, इस हमले में कंपनी के 3 कर्मचारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इसके बाद हुई मुठभेड़ में 9 पाकिस्तानी सैनिक, राज्य समर्थित हथियारबंद गुट के 3 सदस्य और बीआरए के 6 लड़ाके मारे गए।

सरकारी इमारतों और थाने पर कब्जा
एक अन्य घटना में 'बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स' (BRG) ने दावा किया कि उसने हाजी शहर पर कब्जा कर लिया और विस्फोटकों से स्थानीय पुलिस स्टेशन को नष्ट कर दिया। वहीं, बीआरए लड़ाकों ने एरी शहर में प्रवेश कर सरकारी सुविधाओं पर नियंत्रण स्थापित किया और ऑपरेशन पूरा करने के बाद सुरक्षित वापस लौट गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!