Edited By Tanuja,Updated: 18 Jun, 2018 06:04 PM
आसमान में सितारों को निहारने के शौकीन लोगों को जल्द ही एक अद्भुत नजारा देखने को मिल सकता है, क्योंकि 2003 के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे निकट बिंदु के पास आ जाएगा। नासा के मुताबिक, ऐसा अगले महीने 27 जुलाई को होगा...
वॉशिंगटनः आसमान में सितारों को निहारने के शौकीन लोगों को जल्द ही एक अद्भुत नजारा देखने को मिल सकता है, क्योंकि 2003 के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे निकट बिंदु के पास आ जाएगा। नासा के मुताबिक, ऐसा अगले महीने 27 जुलाई को होगा।
अंतरिक्ष में मंगल, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में होंगे, जिसके चलते मंगल पृथ्वी के करीब होगा। इस दौरान सूर्य का प्रकाश मंगल पर पूरी तरह से पड़ने से इसे पृथ्वी से अच्छी तरह से देखा जा सकेगा।
नासा ने कहा, “तीनों ग्रहों का एक सीध में आना मंगल की कक्षा में कहीं भी हो सकता है। मंगल का सूर्य के करीब होने के दौरान जब ऐसा होता है, तो मंगल विशेष रूप से पृथ्वी के नजदीक आ जाता है।” साल 2003 में ऐसा लगभग 60,000 वर्षों में हुआ था।