OMG: देखते ही देखते  8 किलो मटन बिरयानी चट कर गया शख्स, Video Viral

Edited By Updated: 21 Jan, 2025 02:28 PM

men eats 8kg of biryani within 58 mins video goes viral

भारत में बिरयानी  हर खाने के शौकीन का पसंदीदा व्यंजन है। चाहे हाफ प्लेट हो, फुल प्लेट हो, या क्वार्टर प्लेट, एक आम इंसान इससे ज्यादा शायद ही खा पाए। लेकिन सोशल मीडिया पर...

 International Desk: भारत में बिरयानी  हर खाने के शौकीन का पसंदीदा व्यंजन है। चाहे हाफ प्लेट हो, फुल प्लेट हो, या क्वार्टर प्लेट, एक आम इंसान इससे ज्यादा शायद ही खा पाए। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने 8 किलो मटन बिरयानी (Biryani) खाकर सभी को चौंका दिया है। इस वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को खाने की टेबल पर बैठे देखा जा सकता है। वेटर आकर एक बड़े बर्तन से ढेर सारी हैदराबादी बिरयानी उसकी प्लेट में डाल देता है। इसके बाद वह व्यक्ति बिरयानी खाने में जुट जाता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zermatt Neo (@zermattneo)

दही वाले रायते के साथ धीरे-धीरे वह पूरी 8 किलो बिरयानी खत्म कर देता है। वीडियो देखने वालों के लिए यह नजारा किसी हैरानी से कम नहीं है।  यह वीडियो @zermattneo नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, *"8KG हैदराबाद बिरयानी चैलेंज, मैं अपने हाथों से खाने में माहिर नहीं हूं लेकिन बिरयानी खाने में जरूर माहिर हूं।"  इस वीडियो को अब तक 27 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।  इस पर लोगों के मजेदार रिएक्शन सामने आए हैं।

  • - एक यूजर ने लिखा,  "इससे पहले तुमने कितने दिनों तक नहीं खाया था?"*  
  • - दूसरे ने कमेंट किया,  "भाई अब ऑफिशियली इंडियन हो गए हो।"   
  • - एक अन्य यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा,  "ऐसा कैसे संभव है?"   
  • एक और यूजर ने लिखा...भाई तू इंसान नहीं हो सकता।
  • एक और यूजर ने लिखा...ये इंसान की शक्ल में रोबोट किसने बैठा दिया है।

 
यह वीडियो न केवल बिरयानी के दीवानों को खुश कर रहा है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा कर रहा है कि आखिर इंसान 8 किलो खाना कैसे खा सकता है? क्या यह जुनून था, या सिर्फ एक चुनौती जीतने की कोशिश?  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!