पाकिस्तान में फिर खूनी खेल, चरमपंथियों ने ड्यूटी पर तैनात 4 कस्टम अधिकारियों को गोलियों से भूना

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 04:52 PM

militants kill 4 customs officials in northwest pakistan

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को चरमपंथियों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी की। डेरा इस्माइल खान जिले में सीमाशुल्क विभाग के चार अधिकारियों की मौत हो गई। राजस्व बोर्ड के कर्मचारियों और यातायात पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया गया।...

Peshawar: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को चरमपंथियों ने सीमा शुल्क विभाग के कस्टम अधिकारियों पर गोलीबारी कर दी, जिसमें कम से कम चार अधिकारियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हमला तब हुआ जब सीमाशुल्क विभाग के अधिकारी दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से सटे डेरा इस्माइल खान जिले में ड्यूटी पर थे। अधिकारियों ने बताया कि हमले में चार अधिकारियों की मौत हो गई और उनके शवों को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

 

पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, सबूत इकट्ठा किए और हमले की जांच शुरू की। अधिकारियों के अनुसार, जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर हमले किए गए जिनमें सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों, राजस्व बोर्ड के कर्मचारियों और यातायात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के बाद हमलावर घटनास्थल से भाग गए। भाषा

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!