यूरोप में मंकीपॉक्स का प्रकोप, स्पेन में सामने आए 7 मामले, संक्रमितों में सभी पुरुष

Edited By Updated: 19 May, 2022 10:53 PM

monkeypox outbreak in europe 7 cases reported in spain

अफ्रीका तक सीमित वायरस जनित बीमारी मंकीपॉक्स अब यूरोप मे कहर बरपा रही है और स्पेन ने जहां बृहस्पतिवार को सात मामलों की पुष्टि की वहीं पुर्तगाल में इन मामलों की संख्या बढ़कर

मेड्रिडः अफ्रीका तक सीमित वायरस जनित बीमारी मंकीपॉक्स अब यूरोप मे कहर बरपा रही है और स्पेन ने जहां बृहस्पतिवार को सात मामलों की पुष्टि की वहीं पुर्तगाल में इन मामलों की संख्या बढ़कर 14 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि स्पेन में अब तक जितने भी मामले सामने आए हैं, वे सब राजधानी मेड्रिड से हैं और सभी संक्रमित पुरूष हैं। क्षेत्रीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एंटोनियो जापातेरो ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फिलहाल 22 नमूनों की जांच कर रहे हैं। जापातेरो ने स्पेन के रेडियो ओंडा केरो से बातचीत में कहा, ‘‘इस बात की संभावना है कि आने वाले दिनों में मामले बढ़ेंगे ।'' 

रिपोर्ट किए गए मामले मुख्य रूप से समलैंगिकों, उभयलैंगिकों केः  ब्रिटेन स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी 
पुर्तगाल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में 14 मामले सामने आए और ये सभी मामले राजधानी लिस्बन और उसके आस पास के इलाकों में हैं। इस बीच, ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या बढ़ कर नौ पर पहुंच गई है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को बताया कि इस हफ्ते रिपोर्ट किए गए मामले मुख्य रूप से समलैंगिकों, उभयलैंगिकों के हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये लोग संक्रमित कैसे हुए हैं। रोम के एक अस्पताल ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसने एक मरीज में मंकीपॉक्स के मामले की पुष्टि की है, जो हाल ही में स्पेन गया था । स्वीडन के जन स्वास्थ्य एजेंसी ने भी बृहस्पतिवार को देश में एक मामले की पुष्टि की। 

एजेंसी ने हालांकि, कहा कि यह अब भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह कैसे संक्रमित हुआ है। मंकीपॉक्स को पहले सेक्स के माध्यम से फैलने वाला संक्रमण नहीं बताया गया है, लेकिन संक्रमितों, उनके कपड़ों या बेडशीट के निकट संपर्क में आने पर इसका प्रसार हो सकता है। यू एस स्टेट आफ मैसाचुसेट्स ने बुधवार को एक पुरूष में मंकीपॉक्स के एक मामले की पुष्टि की, जिसने हाल ही में कनाडा का दौरा किया था। 

अमेरिका में मंकीपॉक्स का पहला मामला
अमेरिका में भी मंकीपॉक्स का पहला मामला आ गया है। अमेरिका ने बताया कि मैसाचुएट्स में रहने वाला एक शख्स पॉजिटिव आय है। वो हाल ही में कनाडा से लौटा था। कनाडा में भी एक दर्जन से ज्यादा संदिग्ध मामलों की जांच की जा रही है। 


मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के बाद बुखार आता है और कुछ ही हफ्तों में ये बीमारी ठीक भी हो जाती है। कुछ ही मामलों में संक्रमण गंभीर होता है। मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में यह संक्रमण सालों से हजारों लोगों को संक्रमित करता रहा है, लकिन यूरोप ये बात नई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!