स्टडी वीजा पर कनाडा गए 16 भारतीय युवक गिरफ्तार; लॉरेंस गैंग के लिए कर रहे थे काम, 56 आपराधिक मामले दर्ज

Edited By Updated: 08 Sep, 2026 02:54 PM

canada police release photos of indians charged in extortion cases

कैलगरी पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े कथित गैंग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों पर 56 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 15 भारतीयों की तस्वीरें जारी की गई हैं। जांच में स्टडी वीजा और वर्क...

Calgary: कनाडा में भारतीय युवाओं के गैंग नेटवर्क में कथित तौर पर इस्तेमाल का एक बड़ा मामला सामने आया है। कैलगरी पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों पर कुल 56 आपराधिक मामले दर्ज हैं और इनमें कई गंभीर वारदातें शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 15 भारतीय आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि इनमें से कुछ युवक पंजाब से कनाडा पहुंचे थे और बाद में कथित तौर पर गैंग के लिए काम करने लगे। कैलगरी पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग तरीकों से कनाडा पहुंचे थे। इनमें कुछ के पास कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज थे, जबकि कुछ वैध स्टडी वीजा या वर्क परमिट पर कनाडा आए थे।

PunjabKesari

पुलिस का कहना है कि गैंग नेटवर्क ऐसे युवाओं को अपने स्थानीय ‘फुट सोल्जर्स’ के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था। इनसे कथित तौर पर धमकी, वसूली और टारगेटेड शूटिंग जैसी आपराधिक गतिविधियां कराई जाती थीं। जांच में सामने आए पैटर्न के मुताबिक, कनाडा में काम नहीं मिलने या आर्थिक परेशानी से जूझ रहे कुछ युवाओं को गैंग से जुड़े लोगों ने कथित तौर पर आसान और तेज कमाई का लालच दिया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में युवाओं को छोटे-मोटे काम दिए जाते थे। इसके बदले उन्हें कुछ सौ से लेकर हजारों कनाडाई डॉलर तक मिलने का लालच दिया जाता था। धीरे-धीरे कुछ युवाओं को ज्यादा गंभीर आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने का आरोप है।

 

सोशल मीडिया के जरिए भी नेटवर्क तक पहुंच
रिपोर्ट के मुताबिक, गैंग नेटवर्क युवाओं तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया और पंजाबी कम्युनिटी से जुड़े संपर्कों का भी इस्तेमाल करता था। जांच एजेंसियों के अनुसार, पहले युवाओं को छोटे गैरकानूनी काम दिए जाते थे। इसके बाद उनकी गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटाकर उन्हें आगे के कामों के लिए इस्तेमाल किया जाता था। कैलगरी पुलिस के मुताबिक, अप्रैल 2025 से अब तक लॉरेंस नेटवर्क से जुड़ी 49 आपराधिक घटनाओं की जांच सामने आई है। इनमें धमकी, गोलीबारी और दूसरी आपराधिक गतिविधियां शामिल बताई गई हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान जिन 16 लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ कुल 56 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, इन आरोपों पर अदालत में सुनवाई और कानूनी प्रक्रिया आगे जारी रहेगी।

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!