मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, नाव डूबने से 50 से अधिक लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 21 Apr, 2024 06:02 AM

more than 50 people died after boat capsized in central african republic

मध्य अफ्रीकी गणराज्य में यात्रियों को ले जा रही एक नौका के नदी में डूब जाने से उसमें सवार कम से कम 50 से अधिक लोग डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बंगुईः मध्य अफ्रीकी गणराज्य में यात्रियों को ले जा रही एक नौका के नदी में डूब जाने से उसमें सवार कम से कम 50 से अधिक लोग डूब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने एसोसिएटेड प्रेस को शनिवार को बताया कि लकड़ी से बनी नाव शुक्रवार को करीब 300 लोगों को राजधानी बंगुई से गुजरने वाली मपोको नदी को पार कर रही थी तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय नौका चालकों और मछुआरों ने सबसे पहले बचाव अभियान शुरू किया। 

बचाव अभियान में शामिल एक मछुआरे एड्रियन मोसामो ने बताया कि सेना के पहुंचने तक कम से कम 20 शव निकाले जा चुके थे। बंगुई यूनिवर्सिटी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे सेना का तलाशी अभियान बढ़ रहा है, मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!