नहीं रहे अल्बानिया के पूर्व राष्ट्रपति निशानी, 55 साल की उम्र में हुआ निधन

Edited By Pardeep,Updated: 28 May, 2022 11:12 PM

nishani the former president of albania died at the age of 55

अल्बानिया के पूर्व राष्ट्रपति बुजर निशानी का शनिवार को निधन हो गया। वह 55 सा के थे। अल्बानियन टेलीग्राफिक एजेंसी (एटीए) ने की रिपोर्ट के मुताबिक निशानी...

तिरानाः अल्बानिया के पूर्व राष्ट्रपति बुजर निशानी का शनिवार को निधन हो गया। वह 55 सा के थे। अल्बानियन टेलीग्राफिक एजेंसी (एटीए) ने की रिपोर्ट के मुताबिक निशानी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक संदेश में अल्बानिया के राष्ट्रपति इलिर मेटा ने कहा कि निशानी को देश में उनके योगदान के लिए हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने कहा, ' निशानी को हमेशा दुर्लभ मूल्यों वाले व्यक्तित्व, सत्यनिष्ठा और दूरद्दष्टि वाले नेता के रूप में याद किया जाएगा।' 

निशानी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1991 में देश की डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) में शामिल होने के बाद की थी। जुलाई 2005 में उन्हें संसद के सदस्य के रूप में चुना गया था। आठ साल की अवधि के दौरान जब देश में डीपी (2005-2013) का शासन था, तोनिशानी ने आंतरिक मंत्री और न्याय मंत्री का पद संभाला। जुलाई 2012 में उन्हें देश का राष्ट्रपति चुना गया। इस पद पर वे पांच साल तक रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!