यौन शोषण मामले में दोषी पाकिस्तान विदेश सेवा का अधिकारी बर्खास्त

Edited By Tanuja,Updated: 07 May, 2020 05:42 PM

pak foreign services officer in ukraine sacked over harrasment

यूक्रेन में तैनात पाकिस्तानी विदेश सेवा के एक अधिकारी को यौन शोषण के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। इस अधिकारी को एक स्थानीय कर्मचारी ...

पेशावरः यूक्रेन में तैनात पाकिस्तानी विदेश सेवा के एक अधिकारी को यौन शोषण के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। इस अधिकारी को एक स्थानीय कर्मचारी का यौन शोषण करने का दोषी गया है।

 

विदेश मंत्रालय की ओर से पांच मई को जारी बर्खास्तगी के आदेश के अनुसार पाकिस्तानी विदेश सेवा में ग्रेड 18 का अधिकारी वकार अहमद कीव में प्रथम सचिव के पद पर तैनात था। अहमद को घोर कदाचार का दोषी पाया गया। आदेश के अनुसार, अहमद का आचरण एक अधिकारी और भद्र पुरुष के अनुरूप नहीं पाया गया और ऐसा आचरण सेवा के अनुशासन के भी प्रतिकूल था।

 

अहमद पर एक स्थानीय सफाई कर्मी का यौन शोषण करने, अधिकार का दुरुपयोग करने, प्रतिकूल वातावरण निर्मित करने और कीव में स्थानीय कर्मचारी को अवैध रूप से बर्खास्त करने का भी आरोप था। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने उसे दोषी पाया और तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया। नियमानुसार, अधिकारी देश के सेवा न्यायाधिकरण में अपील दायर कर सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!