पाक मंत्री का सनसनीखेज दावाः ट्रंप ने गले लगाकर पाकिस्तान की पीठ में भोंका छुरा,अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप (Video)

Edited By Updated: 03 Aug, 2026 01:31 PM

pakistan s minister ataullah tarar serious allegations on trump

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया है कि अमेरिका से जुड़े कथित बॉट फार्म और साइबर नेटवर्क सोशल मीडिया पर पाकिस्तान, उसकी सेना और सरकारी संस्थानों के खिलाफ दुष्प्रचार फैला रहे थे। हालांकि इन आरोपों के समर्थन में कोई सार्वजनिक सबूत...

Islamabad: पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ सुनियोजित दुष्प्रचार अभियान चलाया जा रहा था। उनका आरोप है कि इस अभियान में कथित अमेरिकी नेटवर्क और बॉट फार्म शामिल थे, जिनका उद्देश्य पाकिस्तान को अस्थिर करना और उसकी संस्थाओं की छवि खराब करना था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गले लगाकर पाकिस्तान की पीठ में छुरा भोंका है।

 

अताउल्लाह तरार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उनके अनुसार, जांच में पता चला कि वह व्यक्ति कथित तौर पर अमेरिका से जुड़ा हुआ था और उसे वहीं से भुगतान किया जा रहा था। पाकिस्तानी मंत्री ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली कि आरोपी कथित बॉट फार्म नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान, उसकी सरकार, सेना, सेना प्रमुख और अन्य सरकारी संस्थानों के खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार फैला रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की सामग्री को अमेरिका से संचालित नेटवर्क के माध्यम से वायरल किया जा रहा था।

 

हालांकि, तरार ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई सार्वजनिक तकनीकी रिपोर्ट, दस्तावेज या अन्य ठोस सबूत पेश नहीं किए हैं। अमेरिका की ओर से भी इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्तों में नजदीकी बढ़ने की चर्चा रही है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर कई बार अमेरिका का दौरा कर चुके हैं और दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग को लेकर भी बातचीत होती रही है। ऐसे में पाकिस्तान सरकार द्वारा अमेरिका पर इस तरह के आरोप लगाए जाना राजनीतिक और कूटनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!