PoK में भारी हिंसा: प्रदर्शनकारियों पर पाक सेना ने की अंधाधुंध फायरिंग, कई मौ.तों की आशंका, इंटरनेट सेवाएं भी बाधित

Edited By Updated: 27 Jul, 2026 11:49 PM

massive violence in pok

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण हो गई है। रावलकोट में विरोध प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस हिंसक घटना में बड़ी संख्या में लोग घायल...

इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थिति अत्यंत तनावपूर्ण हो गई है। रावलकोट में विरोध प्रदर्शन कर रहे निहत्थे नागरिकों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई अंधाधुंध फायरिंग में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस हिंसक घटना में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) का था आह्वान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हिंसा उस समय भड़की जब जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी रावलकोट से मुजफ्फराबाद तक 'लॉन्ग मार्च' निकाल रहे थे। दरअसल, पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ हुई बातचीत विफल होने के बाद JAAC ने विरोध स्वरूप इस मार्च का आयोजन किया था। शनिवार को मीरपुर डिवीजन से शुरू हुआ यह कारवां जैसे ही रावलकोट पहुंचा, सुरक्षाबलों ने इसे रोकने की कोशिश की और बिना किसी चेतावनी के गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

चुनावी बहिष्कार से बौखलाई पाक सेना
सूत्रों का कहना है कि यह दमनकारी कार्रवाई पीओके में जारी उन चुनावों के बीच हुई है, जिनके नतीजे पहले से तय माने जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए चुनाव बहिष्कार की अपील को आम जनता का भारी समर्थन मिला था, जिससे पाकिस्तानी हुकूमत और सेना बौखलाई हुई है। स्थिति को नियंत्रित करने के नाम पर पाकिस्तान ने पूरे PoK को छावनी में तब्दील कर दिया है और विरोध को कुचलने के लिए लगभग 8000 जवानों की तैनाती की गई है।

दुनिया से कटा संपर्क, इंटरनेट ब्लैकआउट
पाकिस्तानी सरकार ने जुल्म की दास्तान को बाहर आने से रोकने के लिए इलाके में इंटरनेट पूरी तरह बंद कर दिया है। सेल्यूलर सेवाओं को सीमित करने के साथ-साथ PoK के बाहर फोन करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। सड़कों पर आम लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित है, जिसके कारण हताहतों की सही संख्या और वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलने में काफी देरी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाक सेना शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बंदूकों के दम पर दबाना चाहती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!