Edited By Tanuja,Updated: 01 Oct, 2025 11:30 AM

मध्य फिलीपींस में मंगलवार रात आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 70 के करीब पहुंच गया है। भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर के पास था। भूस्खलन और मलबे से कई घर तबाह हुए। बचावकर्मी मलबा हटाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे...
International Desk: मध्य फिलीपींस में मंगलवार रात आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से अब तक 69 लोगों की मौत और 150 से अधिक घायल हुए। भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर के पास था, और कई इलाकों में घर और इमारतें ढह गई हैं। मध्य फिलीपींस में मंगलवार रात आए 6.9 तीव्रता के भूकंप ने व्यापक तबाही मचाई। भूकंप से कई घर और इमारतें ढह गईं, जिसके कारण मरने वालों का आंकड़ा 70 के करीब पहुंच गया है। अधिकारियों ने बताया कि कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। भूकंप का केंद्र सेबू प्रांत के बोगो शहर से 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में पांच किलोमीटर की गहराई में था।
भूकंप का असर और प्रभावित इलाके
- बोगो शहर में अस्पताल पूरी तरह ओवरवेल्म्ड हो गए हैं और घायलों का इलाज मुश्किल हो रहा है।
- सैन रेमिगियो को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया ताकि राहत और बचाव अभियान तेज किया जा सके।
- पिलर और अन्य आस-पास के शहरों में कई घर और इमारतें ढहीं, एक 100 साल पुराना चर्च भी गिर गया।
- भूकंप के झटकों के कारण बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई।
आपदा मोचन अधिकारी रेक्स योगोट ने बताया कि सेबू प्रांत में 14 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बोगो में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि भूस्खलन और बड़े पत्थर गिरने के कारण एक पहाड़ी गांव में कई घरों को भारी क्षति पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी मलबा हटाने के लिए मशीन को घटनास्थल तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
शहर के आपदा-मोचन कार्यालय की प्रमुख जेम्मा विलामोर ने बताया कि बोगो के निकट मेडेलिन शहर में कम से कम 12 निवासियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि भूंकप के कारण घरों की छत और दीवारें गिरने से मलबे में दबकर इनकी मौत हो गई। फिलीपीन दुनिया के सबसे अधिक आपदा संभावित देशों में से है। यह प्रशांत महासागर के ‘‘रिंग ऑफ फायर'' यानी भूकंपीय भ्रंश रेखाओं के घेरे में आता है। यहां हर साल तूफान और चक्रवात भी आते हैं।