मॉस्को में हुए हमले में पुलिसकर्मी घायल, हमलावर की हुई मौत

Edited By Isha,Updated: 24 Aug, 2018 10:31 AM

policeman wounded in moscow attack attacker dead

रूस के अशांत उत्तरी काकेशस प्रांत के रहने वाले एक व्यक्ति ने मॉस्को में विदेश मंत्रालय के भवन के पास पुलिसर्किमयों पर गोलियां चलायीं जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं जवाबी

मॉस्को: रूस के अशांत उत्तरी काकेशस प्रांत के रहने वाले एक व्यक्ति ने मॉस्को में विदेश मंत्रालय के भवन के पास पुलिसर्किमयों पर गोलियां चलायीं जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी घायल हो गया। देश की शीर्ष जांच एजेंसी ‘इंवेस्टिगेटिव कमेटी’ ने बताया कि हमलावर ने कल विदेश मंत्रालय के भवन के बाहर दो पुलिसर्किमयों पर गोलियां चलायीं।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी घायल हो गया। संवाद समिति इंटरफैक्स के अनुसार, पुलिस ने हमलावर की पहचान उत्तर काकेशस निवासी 30 वर्षीय रेनात कुनाशेव के रूप में की है। संवाद समिति का कहना है कि हमलावर ने पुलिसर्किमयों के खिलाफ जिस हथियार का प्रयोग किया, वह जानलेवा नहीं था।

तास और इंटरफैक्स ने बाद में पुलिस के हवाले से लिखा कि हमलावर की सिर में चोट लगने से मौत हो गई है। घटना के पीछे हमलावर की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस का कहना है कि इसके संबंध इस्लामिक आतंकवादियों से होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।      

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!