एक-दूसरे के हुए प्रिंस हैरी और मेगन, देखें Royal wedding की खास तस्वीरें

Edited By Isha,Updated: 19 May, 2018 06:49 PM

prince harry and megan were seen in such a royal wedding

इंतजार की घड़ियां खत्म हुई जिस शादी को देखने के लिए हर कोई बैचेन था वो लम्हा आ गया। भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 1.30 बजे से शादी की रस्में शुरु हो गई थी।

इंटरनैशनल डेस्कः इंतजार की घड़ियां खत्म हुई जिस शादी को देखने के लिए हर कोई बैचेन था वो लम्हा आ गया। भारतीय समय के अनुसार, दोपहर 1.30 बजे से शादी की रस्में शुरु हो गई थी। 
PunjabKesari
आपको बता दें कि शादी विंडसर महल में स्थित सेंट जॉर्ज चर्च में होगी। सेंट जॉर्ज चर्च के हाल में ही शादी की रिसेप्शन होगी।
PunjabKesari
 शाही शादी में दुनियाभर के कई जाने माने चेहरे पहुंचे।
PunjabKesari
 इनमें पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम, अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा और टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स शामिल हैं।

PunjabKesari
 इसके अलावा हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमाल क्लूनी भी पहुंचीं। शाही शादी की सारी रस्में 101 साल पुराने विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में हुई। यहीं पर 2005 में प्रिंस हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला पार्कर बोल्स से दूसरी शादी की थी। यानी 13 साल बाद एक बार फिर सेंट जार्ज कैसल में शादी शाही की गूंज है।

PunjabKesariखास बात ये है कि प्रिंस हैरी और मेगन ने अपनी शादी में गिफ्ट लेने से इनकार कर दिया है। इसके बजाय उन्होंने लोगों से चैरिटी को डोनेशन देने की अपील की है। दोनों ने जिन चैरिटी को डोनेशन के लिए कहा है उनमें से 6 ब्रिटेन में हैं। वहीं एक चैरिटी मुंबई की ‘मायना महिला फाउंडेशन’। ये संस्था महिलाओं को सस्ते दामों पर सैनिटरी नैपकिन मुहैया कराती है। 

PunjabKesariड्यूक क ऑफ ससेक्स बने प्रिंस
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने सुबह हैरी को ड्यूक की पदवी प्रदान की इसके साथ ही उनकी होने वाली पत्नी स्वत: डचेस बन जाएंगी। राजकुमार हैरी को ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ ड्यूम्बर्टन और बैरन किल्कील का पद प्रदान किया गया है।
PunjabKesari
शाही घराने की ओर से जारी बयान में कहा गया, महारानी आज वेल्स के राजकुमार हैरी को ड्यूक का पद देकर बेहद खुश हैं।
PunjabKesari
उनकी पदवी ड्यूक ऑफ ससेक्स, अर्ल ऑफ ड्यूम्बर्टन और बैरन किल्किल होगी। बयान के मुताबिक, और इस प्रकार राजकुमार हैरी ड्यूक ऑफ ससेक्स हो गए हैं और मेगन मार्कल शादी के बाद डचेस ऑफ ससेक्स बन जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!