चीन में बाढ़ से मौत या लापता होने वालों की संख्या 141 हुई

Edited By PTI News Agency,Updated: 13 Jul, 2020 03:51 PM

pti international story

बीजिंग, 13 जुलाई (भाषा) चीन में पिछले महीने आई बाढ़ की वजह से अब तक 140 से ज्यादा लोगों की या मौत हो गई है या वे लापता हैं। अब तक कुल 3.7 करोड़ से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं और 28,000 घरों को क्षति पहुंची है। चीन में राज्य बाढ़ नियंत्रण एवं...

बीजिंग, 13 जुलाई (भाषा) चीन में पिछले महीने आई बाढ़ की वजह से अब तक 140 से ज्यादा लोगों की या मौत हो गई है या वे लापता हैं। अब तक कुल 3.7 करोड़ से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हैं और 28,000 घरों को क्षति पहुंची है। चीन में राज्य बाढ़ नियंत्रण एवं सूखा राहत मुख्यालयों ने बाढ़ आपात प्रतिक्रिया को रविवार को तीसरे स्तर से दूसरे पर कर दिया। देश के बड़े हिस्से में लगातार बारिश जारी है।

सरकारी सीजीटीएन टीवी ने जल संसाधन मंत्रालय को उद्धृत करते हुए बताया कि अब तक 2.24 लाख लोगों को दूसरे स्थानों पर भेजा गया है क्योंकि 433 नदियों में जलस्तर बढ़ने की वजह से चीन ‘भयानक बाढ़’ का सामना कर रहा है। इसने बताया कि 27 प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों और नगर इकाईयों के 3.7 करोड़ लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं जून से 141 लोगों की या तो मौत हो चुकी है, या वे लापता हैं। चीन में जून के बाद से अब तक 433 नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है और 33 नदियों का जल अभूतपूर्व स्तर पर है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!