अमेरिका भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को अहमियत देता है : व्हाइट हाउस

Edited By PTI News Agency,Updated: 22 Jun, 2022 01:23 PM

pti international story

वाशिंगटन , 22 जून (भाषा) व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का ‘‘बेहद अहम’’ सामरिक साझेदार है और वाशिंगटन नयी दिल्ली के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अहमियत देता है। अमेरिकी राष्ट्रपति...

वाशिंगटन , 22 जून (भाषा) व्हाइट हाउस ने कहा है कि भारत रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका का ‘‘बेहद अहम’’ सामरिक साझेदार है और वाशिंगटन नयी दिल्ली के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को अहमियत देता है। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय ने साथ ही कहा कि रूस के संबंध में प्रत्येक देश को निर्णय लेना है। रणनीतिक संचार पर व्हाइट हाउस सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही।

रूस से रियायती दरों पर तेल खरीदने के भारत के फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम भारतीय नेताओं को उनकी आर्थिक नीतियों पर बात करने देंगे। हम आपको केवल इतना बता सकते हैं कि हम भारत के साथ इस द्विपक्षीय संबंध को अहमियत देते हैं। प्रत्येक देश को अपने लिए निर्णय लेना है।’’ उन्होंने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ ये संप्रभु निर्णय हैं लेकिन हम चाहते हैं कि रूस पर जितना भी अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जा सकता है, वह बनाया जाना चाहिए। (व्लादिमीर) पुतिन जो कर रहे हैं उसकी कीमत उन्हें चुकानी चाहिए।’’ गौरतलब है कि रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद अनेक देशों ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। किर्बी ने जोर देकर कहा कि भारत ‘‘ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अहम रणनीतिक साझेदार है, और रक्षा तथा सुरक्षा एवं अर्थिक कई क्षेत्रों में यह साझेदारी परिलक्षित होती है। ’’ गौरतलब है कि यूक्रेन पर आक्रमण के बाद भारत ने खुल कर रूस की निंदा नहीं की है, हालांकि उसने लगातार कहा है कि बातचीत के जरिए समस्या का समाधान तलाशा जाना चाहिए।

भारत ने कहा है कि रूस से कच्चा तेल खरीदने का उसका निर्णय देश की ईंधन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!