Edited By Parveen Kumar,Updated: 23 Oct, 2022 11:49 PM
रूस-यूक्रेन के युद्ध को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।
इंटरनेशनल डेस्क : रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने रविवार को यूक्रेन की स्थिति पर अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से फोन पर बात की। दोनों मंत्रियों ने शुक्रवार को भी इस मुद्दे पर बात की थी और श्री इस दौरान ऑस्टिन ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष के बीच बातचीत को जारी रखने महत्व पर जोर दिया।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '23 अक्टूबर, 2022 को रूसी रक्षा मंत्री जनरल शोइगु और अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने बातचीत की। रक्षा एजेंसियों के प्रमुखों ने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की।' इससे पहले श्री शोइगू ने फ्रांस, तुर्की और ब्रिटेन के रक्षा मंत्रियों के साथ अगल-अलग बात की और यूक्रेन में चल रहे संघर्ष पर चर्चा की। रूसी रक्षा मंत्री ने यूक्रेन द्वारा तथाकथित खतरनाक बम, रेडियोधर्मी सामग्री वाले विस्फोटक उपकरण के संभावित उपयोग पर चिंता व्यक्त की।