Edited By Yaspal,Updated: 05 May, 2024 08:16 PM
अमेरिका के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट एक बयान में कहा कि लांग बीच के अधिकारियों को शनिवार रात करीब 11:15 बजे साउथ स्ट्रीट-पैरामाउंट...
इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट एक बयान में कहा कि लांग बीच के अधिकारियों को शनिवार रात करीब 11:15 बजे साउथ स्ट्रीट-पैरामाउंट बुलेवार्ड क्षेत्र में गोलीबारी होने की सूचना प्राप्त हुई।
पुलिस ने कहा कि कम से कम सात लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि इनमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। इसने कहा कि अधिकारियों के पहुंचने से पहले संदिग्ध भाग गए और गोलीबारी के संभावित मकसद के बारे में तत्काल पता नहीं चला है।