अमेरिका के नाइटक्लब के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 7 लोग घायल

Edited By Parveen Kumar,Updated: 06 May, 2024 11:49 PM

rapid firing outside night club in america 7 people injured

अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के बंदरगाह शहर लॉन्ग बीच स्थित एक नाइट क्लब के बाहर हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शनिवार देर रात घटित हुई।

नेशनल डेस्क : अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के बंदरगाह शहर लॉन्ग बीच स्थित एक नाइट क्लब के बाहर हुई गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शनिवार देर रात घटित हुई। लॉन्ग बीच पुलिस विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अधिकारियों ने स्थानीय समय के अनुसार शनिवार रात करीब 11:15 बजे गोलीबारी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी।

मौका पर पहुंचने पर अधिकारियों ने कई पीड़तिों को देखा और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करना शुरू कर दिया। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया। सभी सात पीड़ति वयस्क पुरुष हैं। घायलों में से तीन को गैर-जानलेवा चोटें आईं, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि कम से कम दो पुरुष संदिग्धों ने लोगों के एक समूह पर गोलियां चलाईं और गोलीबारी के तुरंत बाद संदिग्ध इलाके से भाग गए। पुलिस जासूस इस घटना की जांच कर रहे हैं। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!