यूक्रेन समिटः पुतिन टॉयलेट जाते हुए साथ ले गए 6 बॉडीगार्ड, वीडियो वायरल

Edited By Tanuja,Updated: 16 Dec, 2019 10:46 AM

six men accompany vladimir putin to the toilet in paris summit

फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूक्रेन समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना...

पेरिसः फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूक्रेन समिट के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। । यहां टॉयलेट जाने के दौरान पुतिन 6 बॉडीगार्ड साथ लेकर गए थे।5 बॉडीगार्ड टॉयलेट के बाहर और एक पुतिन के साथ अंदर था। पुतिन पेरिस में यूक्रेन समिट में हिस्सा लेने आए हैं।

 

76 साल के पुतिन की जो क्लिप सामने आई है, उसमें वे बाथरूम से पांच बॉडीगार्ड के बाद निकलते दिख रहे हैं। एक बॉडीगार्ड उनके बाद दिखाई देता है। यह घटना पेरिस के एलसी पैलेस की है। यूक्रेन पीस समिट में चार देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए। इनमें पुतिन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शामिल हुए।

 

इसमें यूक्रेन के साथ चल रहे विवाद को कम करने की कोशिश की गई। रूस और यूक्रेन के बीच इस बात पर सहमति बनी की कि दोनों देश विवाद से जुड़े बंधकों को रिहा करेंगे। इसके अलावा, अगले साल मार्च के अंत तक यूक्रेन के तीन क्षेत्रों में सैन्य बलों को समाप्त करने का भी वादा किया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!