ब्राजील में 80 साल बाद भीषण बाढ़ का तांडव, कम से कम 39 लोगों की मौत (Pics)

Edited By Tanuja,Updated: 05 May, 2024 11:11 AM

southern brazil has been hit by the worst floods 39 people died

ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में भारी बारिश के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य लोग लापता हो गए। राज्य की...

साओ पाउलो: ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में भारी बारिश के कारण कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य लोग लापता हो गए। राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

PunjabKesari

ब्राजील में आई इस भीषण बाढ़ के कारण कई शहर तबाह हो गए और हजारों लोगों को अपने घर छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह एक साल में चौथी ऐसी पर्यावरणीय आपदा है। इससे पहले 2023 में जुलाई, सितंबर और नवंबर में भी बाढ़ आई थी जिनमें कुल 75 लोग मारे गए थे।

PunjabKesari

ब्राजीलियाई भूवैज्ञानिक सेवा के अनुसार, राज्य में आई बाढ़ 1941 की ऐतिहासिक बाढ़ से भी भीषण है। एजेंसी ने कहा कि कुछ शहरों में जल स्तर तब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है जब से इसे दर्ज करना शुरू किया गया है। जलस्तर लगभग 150 साल पहले से दर्ज करना शुरू किया गया था।

PunjabKesari

रक्षा एजेंसी के अनुसार, बाढ़ में कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई और 68 अन्य लोग अब भी लापता हैं तथा 24,000 से अधिक लोगों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा है। उसने बताया कि बाढ़ के कारण पूरे राज्य में विद्युत आपूर्ति, संचार सेवा और जल आपूर्ति बाधित हो गई है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!