Edited By shukdev,Updated: 17 Nov, 2018 11:02 PM
फ्रांस में बढते ईंधन कर के विरुद्ध जगह-जगह सड़कों पर लोगों के प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 47 अन्य घायल हो गए। इन प्रदर्शनों को संकट में घिरे राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के लिए नई चुनौती बताया जा रहा है। सैवो क्षेत्र में शीर्ष अधिकारी...
पेरिस: फ्रांस में बढते ईंधन कर के विरुद्ध जगह-जगह सड़कों पर लोगों के प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 47 अन्य घायल हो गए। इन प्रदर्शनों को संकट में घिरे राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के लिए नई चुनौती बताया जा रहा है। सैवो क्षेत्र में शीर्ष अधिकारी लुइस लॉगियर ने बताया कि चांबेरी के समीप पोंट-डि-ब्यूवोइसिन में जाम में फंसने के बाद घबराकर ड्राइवर में गाड़ी तेज कर दी और एक प्रदर्शनकारी की जान चली गई।
फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार जब एक महिला कार से अपनी बेटी को अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रही थी तब प्रदर्शनकारियों ने कथित रूप से उनकी कार घेर ली। मामले की जांच शुरू की गई है।
पुलिस के अनुसार प्रदर्शन में विभिन्न घटनाओं में घायल 47 लोगों में तीन गंभीर हालत में है। 24 लोग हिरासत में लिए गए हैं और 17 लोग पूछताछ के लिए पकड़े गए हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार फ्रांस भर में हुए करीब 2000 प्रदर्शनों में करीब 1,25,000 लोग शामिल थे।