58 साल की महिला ने कैंची से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, तेजाब में डाला और कर दिया फ्लश (Video)

Edited By Tanuja,Updated: 28 Jul, 2019 10:36 AM

taiwan woman cuts off her cheating ex husband s genitals and flushes

ताईवान में अपराध का एक दिल दहला देने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ...

बीजिंगः ;चीन के ताईवान में अपराध का एक दिल दहला देने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कैंची से पूर्व पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। यही नहीं महिला ने कथित रूप से कटे अंग को तेजाब में डाला और फिर फ्लश में बहा दिया। महिला ने ये हरकत तब की जब उन्हें शादी के दौरान पति के चीट करने का पता चला।

PunjabKesari

मामला ताइवान के हुकोऊ का है। पुलिस के मुताबिक, 24 जुलाई को घटना को अंजाम देने के लिए 58 साल की महिला मिस ली ने धारदार कैंची का इस्तेमाल किया था। इसके बाद महिला ने सुसाइड की कोशिश भी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करीब एक महीने पहले ही मिस्टर चेन और मिस ली के बीच तलाक हुआ था।

PunjabKesari

चेन 2 साल से बिना नौकरी के रह रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, 24 जुलाई को को शाम 8.30 बजे उन्हें चेन ने फोन करके घटना की जानकारी दी थी।चेन को डर था कि उनकी पूर्व पत्नी और हमले कर सकती है, इसलिए उन्होंने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया था। तलाक के बाद भी चेन ली के साथ ही रह रहे थे।

PunjabKesari

महिला को इस बात से गुस्सा आया था कि उनकी कमाई पर रहने के बावजूद वह पीठ पीछे किसी और महिला से मिल रहा था। आरोपी महिला ने घटना के बाद सुसाइड की कोशिश की और नींद के करीब 40 टैबलेट खा लिए। पुलिस ने दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत स्थिर है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!