बांग्लादेश में फ्रांस के खिलाफ सबसे बड़ा प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे हजारों लोग (Pics)

Edited By Tanuja,Updated: 07 Nov, 2020 04:11 PM

tens of thousands in bangladesh protest against france

बांग्लादेश की राजधानी में हजारों लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इसे इस संबंध में अब तक का सबसे बड़ा

 ढाका: बांग्लादेश की राजधानी में हजारों लोगों ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। इसे इस संबंध में अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन कहा जा रहा है। मैक्रों ने उन धर्मनिरपेक्ष कानूनों का समर्थन किया है जिनके तहत पैगंबर मोहम्मद पर कार्टून बनाने की अनुमति है। यह प्रदर्शन हजारों इस्लामिक स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों के नेटवर्क ‘हिफाजत-ए-इस्लाम' समूह ने आयोजित किया था।

PunjabKesari

हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी राजधानी के पुराने इलाके की मुख्य बैतुल मोकर्रम मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों ने ‘‘फ्रांस की वस्तुओं का बहिष्कार करो'' जैसे नारे लगाए और फ्रांस के राष्ट्रपति का पुतला जलाया। समूह के एक नेता नूर-हुसैन-काश्मी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ मैं फ्रांस सरकार से विश्व भर के दो अरब मुसलमानों से  माफी मांगने की मांग करता हूं।

PunjabKesari

मैं विश्व भर के मुसलमानों से फ्रांस के उत्पादों का बहिष्कार करके और फ्रांस के साथ अपने संबंधों को समाप्त कर अपनी आस्था दिखाने की मांग करता हूं।'' उन्होंने कहा,‘‘ मैं सरकार से फ्रांस के दूतावास को बंद करने की मांग करता हूं। यह शर्म की बात है कि उन्होंने संसद में निंदा प्रस्ताव पारित नहीं किया है। ''  

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!