पहाड़ों पर है इस शख्स का वास,खा जाता है कच्चा मांस

Edited By ,Updated: 01 Aug, 2016 03:48 PM

the habitat of the mountain man eats raw meat

पेड्रो लुका पिछले 40 साल से अर्जेंटीना ..

नई दिल्लीः पेड्रो लुका पिछले 40 साल से अर्जेंटीना के पहाड़ों में रह रहे हैं। 79 साल के पेड्रो बिना पानी और बिजली के जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्हें भूख लगती है तो वे शिकार करके खाना खा लेते हैं। प्यास लगने पर नदियों, खाड़ियों का पानी पी लेते हैं। उनका मानना है कि वह पानी सबसे पवित्र और साफ होता है।  

पेड्रो लुका के साथ कुछ मुर्गे और बकरियां रहते हैं। मुर्गे 3 बजे पेड्रो को जगा देते हैं। वह पहाड़ों पर रहने वाले दूसरे जानवरों के दोस्त बन चुके हैं। लुका सेन पेड्रो के कोलाओ में पॉपुलर हो चुके हैं। यहां के कस्बे के लोग इन्हें खाने पीने का सामान देते रहते हैं। सरकार द्वारा दी गई पेंशन से वे अपने लिए जरूरी सामान खरीदते हैं। उनके पास एक रेडियो है, जिसे वे पहाड़ पर वीक सिगनल होने के कारण सुन नहीं पाते। पेड्रो हर दिन अपनी गुफा तक पहुंचने के लिए 3 घंटे चलते हैं, पहाडों पर चढ़ते हैं। वे 80 साल के आम आदमी से काफी युवा नजर आते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!