Edited By Isha,Updated: 02 Jun, 2018 10:00 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बेटी इवांका के लिए अश्लील और लैंगिक भेदभावपूर्ण टिप्पणी करने को लेकर हास्य कलाकार समांथा बी की आलोचना करते हुए आज पूछा कि उनका
वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बेटी इवांका के लिए अश्लील और लैंगिक भेदभावपूर्ण टिप्पणी करने को लेकर हास्य कलाकार समांथा बी की आलोचना करते हुए आज पूछा कि उनका कार्यक्रम बंद क्यों नहीं गया? ट्रंप पूर्व में खुद महिला विरोधी टिप्पणियां कर चुके हैं। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर लिखा कि यह ‘‘ पूरी तरह से दोहरे मानदंड ’’ हैं कि इवांका के लिए अश्लील टिप्पणी करने के लिए टीबीएस (चैनल) ने समांथा का कार्यक्रम ‘ फुल फ्रंटल ’ बंद क्यों नहीं किया।
ऐसा लगता है कि ट्रंप रोजियन बार का कार्यक्रम बंद करने की तरफ इशारा कर रहे थे जो रूढि़वादियों में लोकप्रिय था। बार ने मजाकिया अंदाज में ओबामा प्रशासन में कार्यरत एक अफ्रीकी - अमेरिकी कर्मी की तुलना लंगूर से की थी। इसके बाद एबीसी (चैनल) ने कार्यक्रम बंद करने का फैसला किया। राष्ट्रपति ने आज ट््वीट किया , ‘‘ वे प्रतिभाहीन समांथा बी के अपने खराब रेटिंग वाले कार्यक्रम में इस्तेमाल की गयी बेहूदा भाषा के लिए उसे बंद क्यों नहीं कर रहे। ’’