चीन में बड़ा सैन्य हादसा: प्रशिक्षण के दौरान सीनियर कमांडर सहित दो नौसेना पायलटों की मौ'त

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 11:34 PM

two naval pilots including a senior commander died during training

चीन में पिछले महीने प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक वरिष्ठ कमांडर सहित दो सैन्य पायलटों की मौत हो गई। खबरों के माध्यम से शुक्रवार को यह जानकारी मिली। चीन आमतौर पर सैन्य कर्मियों की मौत की जानकारी सार्वजनिक नहीं करता और उसने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान...

इंटरनेशनल डेस्कः चीन में पिछले महीने प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान एक वरिष्ठ कमांडर सहित दो सैन्य पायलटों की मौत हो गई। खबरों के माध्यम से शुक्रवार को यह जानकारी मिली। चीन आमतौर पर सैन्य कर्मियों की मौत की जानकारी सार्वजनिक नहीं करता और उसने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया है।

हांगकांग के समाचार पत्र 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' ने क्षेत्रीय सरकारी सूचनाओं और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के हवाले से कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पायलटों की मौत एक ही दुर्घटना में हुई या अलग-अलग घटनाओं में। रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में शामिल 38 वर्षीय फांग मिंग वरिष्ठ कर्नल थे और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दक्षिणी थिएटर कमान की नौसेना विमानन इकाई में कमांडर के रूप में तैनात थे।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 25 वर्षीय शी शाओयोंग की भी 10 जून को मृत्यु हो गई। वह भी दक्षिणी थिएटर कमान में तैनात थे और पीएलए नौसेना में फर्स्ट लेफ्टिनेंट थे। यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों पायलट एक ही विमान में सवार थे या एक ही प्रशिक्षण अभियान का हिस्सा थे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!