ब्रिटेनः नशे में घुत महिला के साथ भारतीय मूल के छात्र ने किया रेप, सुनाई गई छह साल की सजा

Edited By rajesh kumar,Updated: 18 Jun, 2023 07:05 PM

uk indian origin student rapes drunk woman to a flat jailed for 6 years

ब्रिटेन में एक भारतीय मूल के छात्र को नशे में घुत महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में 6 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। पुलिस द्धारा इस मामले में सबूत पेश किए और उसी के आधार पर सजा हुई है।

इंटरनेशनल डेस्क: ब्रिटेन में एक भारतीय मूल के छात्र को नशे में घुत महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में 6 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। पुलिस द्धारा इस मामले में सबूत पेश किए और उसी के आधार पर सजा हुई है। भारतीय मूल के इस युवक ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक महिला को उठाकर ले जाते हुए दिख रहा है। 

पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीय प्रीत विकल पढ़ाई के लिए ब्रिटेन में रह रहा था। पीड़ित युवती ने बहुत ज्‍यादा शराब पी रखी थी। बेसुध होकर जब वह क्‍लब से बाहर निकली, तो उसका सामना प्रीत विकल से हो गया। जब वह घर जाने लगी तो वह अपने दोस्तों के साथ नहीं थी। उसके बाद भारतीय मूल के युवक ने इस बात का फायदा उठाया। प्रीत विकल द्वारा महिला को अपने कंधों पर उठाकर अपने प्लैट में ले आया और उसके साथ बलात्कार किया। 

ट्वीटर पर शेयर वीडियो
साउथ वेल्स पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि प्रीत विकल को नशे में धुत महिला को उठाते हुए देखा गया था। साउथ वेल्स पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें एक युवक लड़की को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो कार्डिफ सिटी सेंटर इलाके का है। पुलिस ने बताया यह भारतीय छात्र है और इसका नाम प्रीत विकल है। युवक ने अपना जुर्म कबूल लिया है और उसे छह साल की सजा सुनाई गई है। 

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को घर ले जाने के बाद प्रीत ने उसकी एक तस्वीर ली और उसे अपने दोस्तों को भेज दिया। महिला ने अपनी बहादुरी से पुलिस अधिकारियों को घटनी की जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज और महिली के साथ इंस्टाग्राम संदेश के आदान-प्रदान से पुलिस को प्रीत विकल की पहचान करने में मदद मिली। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!