Edited By Tanuja,Updated: 16 Sep, 2018 06:12 PM
ब्रिटेन की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली ब्रिक्सन जेल में इस्लामिक अतिवादी कैदियों के कारण डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस्लामिक अतिवादी समूह के कुछ लोग जबरन जेल की बाइबल क्लास में घुस गए...
लंदनः ब्रिटेन की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली ब्रिक्सन जेल में इस्लामिक अतिवादी कैदियों के कारण डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस्लामिक अतिवादी समूह के कुछ लोग जबरन जेल की बाइबल क्लास में घुस गए और चीनी मूल के शिक्षक के साथ मारपीट की। मामले की शिकायत करने वाले और बाइबल क्लास में रहने वाले पास्टर पॉल सांग का कहना है कि कुछ लोग जेल के चैपलिन में घुस गए और वहां जिहादी समूह के नारे लगाने लगे। उन्होंने वहां मारपीट भी की।
जानकारी के मुताबिक जेल के अंदर इस्लामिक अतिवादी संगठनों से ताल्लुक रखनेवाले लोगों का ग्रुप बन गया है। यह लोग दूसरे कैदियों को डराते और धमकाते हैं। साथ ही कैदियों को जबरन इस्लाम धर्म अपनाने को कहते हैं। मूल रूप से दक्षिण कोरिया के रहने वाले सांग का कहना है कि इन लोगों का समूह ब्रिटेन के बारे में नफरत भरी बातें कहता है। जिसके कारण कैदियों और स्टाफ के बीच तनाव की स्थिति रहती है। एक बार तो इस समूह के कुछ लोगों ने उनपर पीछे से ही हमला कर दिया था। उनके खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया था।