मोदी ने युवाओं से सेना की नौकरियां छीन लीं, सत्ता में आने पर खत्म कर देंगे अग्निवीर योजना: राहुल गांधी

Edited By rajesh kumar,Updated: 26 Apr, 2024 04:18 PM

modi snatched army jobs from the youth rahul gandhi

कांग्रेस की आलोचना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘वह (मोदी) डरे हुए हैं और मंच पर आंसू तक बहा सकते हैं।'' राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित कर्नाटक के विजयपुरा जिला मुख्यालय में एक...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस की आलोचना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘वह (मोदी) डरे हुए हैं और मंच पर आंसू तक बहा सकते हैं।'' राहुल गांधी ने कांग्रेस शासित कर्नाटक के विजयपुरा जिला मुख्यालय में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपने प्रधानमंत्री के भाषण सुने हैं। वह डरे हुए हैं। हो सकता है कि वह मंच पर आंसू बहाने लगें।'' कांग्रेस नेता ने युवाओं से वादा किया कि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो ‘अग्निवीर' योजना को समाप्त कर देगी।

सत्ता में आने पर खत्म कर देंगे अग्निवीर योजना
राहुल गांधी ने कहा, ‘‘नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं से सेना की नौकरियां छीन लीं। वह अग्निवीर योजना लाए, जो भारतीय सेना और सैनिकों का अपमान है। हम इसे समाप्त करेंगे।'' कांग्रेस सांसद ने मोदी पर त्रुटिपूर्ण जीएसटी प्रणाली लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये लोकसभा चुनाव सामान्य नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ये वैसे चुनाव नहीं हैं जैसे पहले होते थे। क्योंकि भारत के इतिहास में पहली बार एक पार्टी और एक व्यक्ति संविधान और लोकतंत्र को तबाह करना चाहते हैं।'' 

भटकाने का प्रयास करते हैं मोदी
कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हालिया रैलियों में कांग्रेस को ‘मंगलसूत्र', ‘संपदा पुनर्वितरण' और ‘विरासत कर' जैसे आरोपों से घेरने का प्रयास किया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर अनेक तरीके से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं। कभी वह चीन और पाकिस्तान की बात करते हैं, कभी वह आपसे थाली बजाने को कहेंगे और कभी आपके मोबाइल फोन पर टॉर्च लाइट जलाने को कहेंगे।''

गरीबी-बेरोजगारी और महंगाई महत्वपूर्ण मुद्दे
राहुल गांधी ने कहा कि भारत में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई समेत चार महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल कांग्रेस ही बेरोजगारी समाप्त कर सकती है, महंगाई को काबू में कर सकती है और लोगों को उनकी उचित हिस्सेदारी दिला सकती है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मोदी ने केवल गरीब जनता का पैसा लूटा है। उन्होंने कुछ लोगों को ही अरबपति बनाया है। देश में करीब 22 लोग हैं जिनकी संपदा देश के 70 करोड़ लोगों की संपत्ति के समान है। केवल एक प्रतिशत लोग देश की 40 प्रतिशत संपदा पर नियंत्रण रखते हैं।''

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में दलितों, अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों, अल्पसंख्यकों और सामान्य श्रेणी के निर्धन लोगों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको केवल एक वाक्य में अपनी बात साफ कर दूंगा। मोदी ने इन अरबपतियों को जो संपदा दी है, वो पैसा हम देश की गरीब जनता को देने जा रहे हैं।''

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!