Edited By ,Updated: 07 Mar, 2017 03:19 PM
सिख व्यक्ति पर एक व्यक्ति द्वारा गोलीबारी करने के मामले की एफ.बी.आई. ने अमरीकी न्याय विभाग (डी.आे.जे.) के साथ मिलकर नागरिक अधिकार के नजरिए से जांच शुरू कर दी है...
वाशिंगटन: सिख व्यक्ति पर एक व्यक्ति द्वारा गोलीबारी करने के मामले की एफ.बी.आई. ने अमरीकी न्याय विभाग (डी.आे.जे.) के साथ मिलकर नागरिक अधिकार के नजरिए से जांच शुरू कर दी है। हमलावर गोली चलाते वक्त ‘अपने देश वापस लौट जाआे’ चिल्ला रहा था। हमलावर ने नकाब से अपना चेहरा आंशिक रूप से ढंक रखा था। भारतीय मूल के अमरीकी दीप राय को शुक्रवार को केंट स्थित उनके घर के बाहर एक व्यक्ति ने गोली मार दी थी।
एफ.बी.आई. के सिएटल फील्ड ऑफिस की प्रवक्ता एयन डियट्रीच विलियम्स ने कहा, ‘‘केंट में 3 मार्च को हुई गोलीबारी की घटना की एफबीआई के सिएटल फील्ड ऑफिस ने डीआेजे के सिविल राइट्स डिवीजन के साथ मिलकर नागरिक अधिकार के नजरिए से जांच शुरू कर दी है।’’ संघीय जांच के अलावा यहां केंट पुलिस भी मामले की आपराधिक जांच कर रही है।