Apple's Mission India: टिम कुक बोले- भारत हमारे लिए सबसे बड़ा अवसर, जॉन टर्नस संभालेंगे कमान

Edited By Updated: 01 May, 2026 01:18 PM

very excited about india apple expects big growth tim cook

एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि वह भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे कंपनी के लिए एक बेहद बड़ा अवसर मानते हैं। एप्पल की 2026 की दूसरी तिमाही का आय विवरण देते हुए उन्होंने कहा, हां, यह हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है। हम इस...

John Ternus Apple CEO : एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि वह भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे कंपनी के लिए एक बेहद बड़ा अवसर मानते हैं। एप्पल की 2026 की दूसरी तिमाही का आय विवरण देते हुए उन्होंने कहा, हां, यह हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है। हम इस पर काफी समय से ध्यान दे रहे हैं। भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार और तीसरा सबसे बड़ा पीसी बाजार है। कुक ने भारतीय बाजार को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की।

PunjabKesari

उन्होंने स्वीकार किया कि कंपनी का भारत में प्रदर्शन अच्छा रहने के बावजूद उसकी हिस्सेदारी अभी सीमित है। कुक ने भारत के बढ़ते मध्यम वर्ग और उसकी संभावनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कंपनी के अधिकतर ग्राहक अभी ब्रांड के लिए नए हैं जो विकास के लिए अनुकूल माहौल बनाता है। उन्होंने कहा, कुल मिलाकर मैं भारत को लेकर बेहद उत्साहित हूं। एप्पल का तिमाही राजस्व 17 प्रतिशत बढ़कर 111.2 अरब डॉलर हो गया। कुक ने बताया कि कंपनी ने विकसित और उभरते दोनों बाजारों में जनवरी-मार्च तिमाही के रिकॉर्ड बनाए जिनमें भारत उन क्षेत्रों में शामिल है जहां दोहरे अंकों में वृद्धि दर्ज हुई। कंपनी ने भारत में अपना छठा स्टोर खोलने पर भी खुशी जाहिर की। 

यह भी पढ़ें: Today Fuel Prices: आम आदमी को बड़ी राहत, नहीं बढ़ेंगे Petrol-Diesel और LPG के दाम, जानें क्या-क्या रहेगा सस्ता?

फरवरी में मुंबई के बोरीवली में नया स्टोर खोला गया जो शहर में दूसरा स्टोर है। एप्पल के स्टोर नयी दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और नोएडा में भी हैं। कुक ने कहा, भारत में पिछले कुछ वर्ष में हमारी निरंतर वृद्धि देखना शानदार रहा है। यह दुनिया भर के उभरते बाजारों में अधिक ग्राहकों से जुड़ने की हमारी व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

PunjabKesari

उन्होंने साथ ही बताया कि आईफोन के लिए अमेरिका, लैटिन अमेरिका, ग्रेटर चीन, पश्चिमी यूरोप, भारत, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया सहित अधिकतर बाजारों में दोहरे अंकों की वृद्धि देखी जा रही है। मुख्य वित्तीय अधिकारी केवन पारेख ने बताया कि 'मैक' खंड का राजस्व छह प्रतिशत बढ़कर 8.4 अरब डॉलर रहा, जिसे 'मैकबुक नियो' जैसे नए उत्पादों की मांग से बल मिला। 

कंपनी के मैक और आईपैड दोनों की बिक्री में भारत सहित उभरते बाजारों में मजबूत वृद्धि देखी गई। इस बीच एप्पल ने हाल ही में घोषणा की है कि टिम कुक सीईओ पद से हटकर निदेशक मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष बनेंगे। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (हार्डवेयर इंजीनियरिंग) जॉन टर्नस एक सितंबर 2026 से एप्पल के सीईओ पद का कार्यभार संभालेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!