Today Fuel Prices: आम आदमी को बड़ी राहत, नहीं बढ़ेंगे Petrol-Diesel और LPG के दाम, जानें क्या-क्या रहेगा सस्ता?

Edited By Updated: 01 May, 2026 08:56 AM

petrol diesel and lpg prices will not increase know what will remain cheap

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने विमानन कंपनियों और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए वैश्विक ईंधन कीमतों में वृद्धि का बोझ स्वयं वहन करने का फैसला किया है तथा घरेलू विमानन कंपनियों के लिए विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में शुक्रवार को कोई बदलाव...

Fuel Prices India : सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने विमानन कंपनियों और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए वैश्विक ईंधन कीमतों में वृद्धि का बोझ स्वयं वहन करने का फैसला किया है तथा घरेलू विमानन कंपनियों के लिए विमान ईंधन यानी एटीएफ की कीमतों में शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं किया गया। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने यह जानकारी दी। 

पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर के खुदरा दाम भी स्थिर रखे गए हैं ताकि उपभोक्ता अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं हों। आईओसी ने एक बयान में कहा कि आम लोगों को प्रभावित करने वाले प्रमुख ईंधनों की दरों में कोई संशोधन नहीं किया गया है। 

PunjabKesari

एटीएफ की कीमतें हर महीने की एक तारीख को लागत के आधार पर संशोधित की जाती हैं। घरेलू विमानन कंपनियों के लिए दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों के लिए कीमतों में वृद्धि की गई है। आईओसी ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम उपभोक्ताओं के लिए अपरिवर्तित रहे हैं। कुल खपत में इन उपभोक्ताओं की हिस्सेदारी करीब 90 प्रतिशत है। 

इसी तरह करीब 33 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी के 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित मिट्टी के तेल की कीमतों में भी बदलाव नहीं किया गया है। 

PunjabKesari

बयान के मुताबिक कुल मिलाकर करीब 80 प्रतिशत पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है ताकि अधिकतर उपभोक्ताओं के लिए स्थिरता सुनिश्चित हो सके। आईओसी ने कहा कि कीमतों में संशोधन केवल उन चुनिंदा औद्योगिक क्षेत्रों तक सीमित रखा गया है जिनकी खपत में हिस्सेदारी अपेक्षाकृत कम है और जिनमें वैश्विक मानकों के आधार पर नियमित मासिक बदलाव किए जाते हैं। 

कंपनी ने कहा कि थोक और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया गया है जिनकी कुल खपत में हिस्सेदारी एक प्रतिशत से भी कम है। साथ ही थोक डीजल और अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाओं के लिए एटीएफ की कीमतों में वृद्धि की गई है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!