एक साल से IS की कैद में फंसे भारतीय पादरी को छुड़ाया गया, सुषमा ने जताई खुशी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 12 Sep, 2017 04:59 PM

yemen pastor uzunnalil oman sushma swaraj

यमन में चरमपंथियों द्वारा एक साल पहले अगवा किए गए भारतीय पादरी उझुन्नलिल को बचा लिया गया है। ओमान ने कहा है कि अगवा किये गए भारतीय पादरी को सुरक्षित रिहा करा लिया गया..

मस्कट:  यमन में चरमपंथियों द्वारा एक साल पहले अगवा किए गए भारतीय पादरी उझुन्नलिल को बचा लिया गया है। ओमान ने कहा है कि अगवा किये गए भारतीय पादरी को सुरक्षित रिहा करा लिया गया है। करीब डेढ़ साल पहले यमन में इस्लामिक आतंकवादियों के हमले के दौरान पादरी को अगवा कर लिया गया था। ओमान की आधिकारिक समाचार एजेंसी ने आज यह बताया। थॉमस उजहुन्नलिल को मार्च 2016 में अगवा कर लिया गया था। 

 


दक्षिणी बंदरगाह शहर अदन में मिशनरीज द्वारा संचालित केयर होम पर हमले के दौरान उन्हें अगवा किया गया था। हमले में 16 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें 4 नन भी शामिल थीं। ये सभी लोग एक ईसाई मिशनरी के लिए कार्यरत थे। इसके बाद दिसंबर में एक विडियो मेसेज सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपनी रिहाई की अपील की थी। फादर की रिहाई के लिए केरल की सरकार केंद्र से बार-बार अपील कर रही थी। फादर की रिहाई पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने खुशी जताई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!