J&K में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव, LG बोले- सत्ता जनता के हाथों में जानी चाहिए

Edited By rajesh kumar,Updated: 10 Dec, 2019 03:28 PM

lt governor murmu said power go public hands soon as possible

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जी.सी. मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश ने जल्द ही विधानसभा चुनाव करवाने का समर्थन करते हुए कहा कि सत्ता जितनी जल्दी हो सके जनता के हाथों में जानी चाहिए....

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जी.सी. मुर्मू ने केंद्र शासित प्रदेश ने जल्द ही विधानसभा चुनाव करवाने का समर्थन करते हुए कहा कि सत्ता जितनी जल्दी हो सके जनता के हाथों में जानी चाहिए।

PunjabKesari

उपराज्यपाल मुर्मू राजौरी जिले के दराज में 72 मीटर लंबा मल्टी सेल बॉक्स टाइप लोड क्लास 71 ब्रिज राष्ट्र् को समर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ऐसे में विधानसभा चुनाव करवाए जाने के सवाल पर जवाब देते हुए मुर्मू ने कहा कि सत्ता जल्द से जल्द जनता के हाथों में जानी चाहिए।

PunjabKesari

उपराज्यपाल ने सड़कों, पुलों और सुरंगों के निर्माण के माध्यम से बुनियादी ढ़ाचे के विकास से राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के लिए बी.आर.ओ. की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दराज जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। बी.आर.ओ द्घारा बनाया गया पुल दराज नाले के राजौरी जले के अंतर्गत दराज इलाके को कोटरंका तहसील से जोड़ता है। इस अवसर पर सलाहाकार के.के.शर्मा, डायरैक्टर जनरल बी.आर.ओ. ए.के. उरूजा, नार्दन आर्मी कमांडर रणबीर सिंह, डी.सी. राजौरी सहित जिला के प्रशासनिक अधिकारीउपस्थित थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!