रोहिंग्याओं को निकालना अगला कदम, शरणार्थियों की जम्मू तक पहुंचने की होगी जांच: जितेंद्र

Edited By rajesh kumar,Updated: 04 Jan, 2020 12:11 PM

removal of rohingyas step check refugees reaching jammu jitendra

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का अगला कदम रोहिंग्या शरणार्थियों को देश से निकालने का होगा क्योंकि नए कानून के तहत वे नागरिकता हासिल नहीं कर पाएंगे। डॉ सिंह ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा नागरिक संशोधन कानून (सीएए)...

जम्मू: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का अगला कदम रोहिंग्या शरणार्थियों को देश से निकालने का होगा क्योंकि नए कानून के तहत वे नागरिकता हासिल नहीं कर पाएंगे। डॉ सिंह ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के संसद में पारित होने के बाद ही इस कानून को जम्मू-कश्मीर में लागू कर दिया गया था। सिंह ने कहा कि अवैध रुप से जम्मू में बसे रोहिंग्याओं की जांच होगी। 

उन्होंने रोहिंग्याओं के पश्चिम बंगाल में अवैध तरीके से घुसने के बाद कई राज्य से गुजरते हुए जम्मू के उत्तरी हिस्से में बसने कि जांच की मांग करते हुए कहा जम्मू-कश्मीर में सीएए को लागू करने के लिए कोई अगर-मगर नहीं है। जम्मू-कश्मीर में अगला काम रोहिंग्याओं शरणार्थियों को निकालना का होगा।

 2008 से 2016 में रोहिंग्याओं की संख्या में 6 हजार की वृद्धि
सरकारी आकड़ों के अनुसार जम्मू और सांबा जिले में रोहिंग्याओं शरणार्थियों तथा बांग्लादेश से अवैध तरीके से आए नागरिकों की संख्या 14 हजार हैं और वर्ष 2008 से 2016 में इस संख्या में छह हजार की वृद्धि हुई है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!