Edited By Neetu Bala,Updated: 28 Feb, 2024 06:43 PM
सोपोर पुलिस द्वारा एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है।
जम्मू/श्रीनगर: सोपोर पुलिस द्वारा एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। आधिकारिक तौर पर हासिल जानकारी के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार कर सोपोर पुलिस ने सेना का 22 राष्ट्रीय राईफल्स (आर.आर.) एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) की 179वीं वाहिनी के साथ की गई एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आरिफ हुसैन निवासी बोमई के तौर पर की गई है। आरोपी से गहन पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस द्वारा एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया गया। इसके अलावा आरोपी के पुलिस के समक्ष सीमापार के आतंकवादी आकाओं के साथ लगातार संपर्क में रहने की बात भी कबूल की है। तदनुसार पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंर्तगत बोमई थाने प्राथमिकी संख्या 04/2024 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
ये भी पढ़ेंः- PM Modi अगले महीने कश्मीर में जनसभा को करेंगे संबोधित