CAA को लेकर प्रदर्शन से पहले ही यूथ कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार किया

Edited By rajesh kumar,Updated: 19 Dec, 2019 06:56 PM

youth congress leaders arrested even before protest over ncc

नागरिकता बिल को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार देश में आग लगा रही हैं। देश के कई राज्यों में नागरिकता बिल को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही है। इसी को लेकर देश में हर जगह आगजनी और तोड़फोड़ की जा रही है। जम्मू में यूथ कांग्रेस की तरफ से आज नागरिकता बिल...

जम्मू(रविंद्र कुमार): नागरिकता कानून को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार देश में आग लगा रही हैं। देश के कई राज्यों में नागरिकता बिल को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही है। इसी को लेकर देश में हर जगह आगजनी और तोड़फोड़ की जा रही है। जम्मू में यूथ कांग्रेस की तरफ से आज नागरिकता कानून को लेकर जम्मू में प्रदर्शन किया जाना था लेकिन उससे पहले ही यूटी बने जम्मू कश्मीर में यूथ कांग्रेस सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

PunjabKesari

यूथ कांग्रेस के बाकी के कार्यकर्ताओं ने आज प्रेस क्लब के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और मोदी सर सा कहा कि भाजपा कहती है कि इंदिरा गांधी के समय इमरजेंसी लगाई गई थी लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार इमरजेंसी से भी बढ़कर अपने काम कर रही है। भाजपा जो मूलभूत अधिकार है उसे वंचित किया जा रहा है। देश में इस समय अराजकता का माहौल व्याप्त है किस प्रकार एनआईटी के छात्रों पर लाठी चार्ज किया है हम उसकी कड़ी आलोचना करते हैं।

PunjabKesari

हम यह नहीं कहते कि हिंसा में चाहिए हम लोग हिंसा के खिलाफ है और जो भी मैं दोषी हैं उन्हें सजा मिलनी चाहिए। हमारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन था लेकिन जिस प्रकार हमारे युद्ध के नेता को गिरफ्तार किया गया है, उसकी हम निंदा करते हैं। जिस प्रकार भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही है लोगों को घरों में कैद कर डेमोक्रेसी की हत्या कर रही है। हम चाहते हैं हमारे नेता को जल्द से जल्द रिहा किया जाए और जब दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ है उसकी हम निंदा करते हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!