झारखंडः ट्रेन में पिस्तौल दिखाकर यात्रियों को डराने के आरोप में दो गिरफ्तार

Edited By Updated: 08 May, 2026 05:29 PM

jharkhand two arrested for threatening passengers by showing pistol in train

झारखंड में ट्रेन के यात्रियों को देसी पिस्तौल दिखाकर आतंकित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस के सामान्य...

झारखंड : झारखंड में ट्रेन के यात्रियों को देसी पिस्तौल दिखाकर आतंकित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे से गिरफ्तार किया गया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा, ''आरोपी मुख्य रूप से अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल हैं।

वे टाटानगर के मानगो इलाके में अवैध हथियारों की खेप लेने गए थे, जिसे उन्हें रांची में पहुंचाना था। हालांकि, देर होने के कारण उन्हें खेप नहीं मिली और वे ट्रेन के सामान्य डिब्बे में सवार हो गए।'' उन्होंने कहा, ''एक महिला यात्री ने अगले डिब्बे में मौजूद आरपीएफ कर्मियों को सूचना दी कि दोनों में से एक युवक अवैध देसी पिस्तौल लहरा रहा है और यात्रियों को धमका रहा है, जबकि उसका साथी अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद आरपीएफ टीम ने दोनों को पकड़ लिया।''

अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के रांची स्टेशन पहुंचने पर दोनों को सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया। उनके पास से एक देसी पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान अकीब खान (21) और रेहान खान (20) के रूप में हुई है। दोनों रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित सरताज कॉलोनी के निवासी हैं। अधिकारी ने बताया कि अकीब के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!