टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पकड़ा गया एक संदिग्ध, मुंबई पुलिस कर रही पूछताछ

Edited By Updated: 18 Oct, 2026 10:03 PM

a suspect has been arrested in the tiger shroff firing case

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना के समय मौके पर मौजूद एक संदिग्ध व्यक्ति को उसके कपड़ों की पहचान के आधार पर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध...

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना के समय मौके पर मौजूद एक संदिग्ध व्यक्ति को उसके कपड़ों की पहचान के आधार पर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से सघन पूछताछ कर रही है।

कपड़ों के आधार पर हुई संदिग्ध की पहचान 
मुंबई पुलिस इस पूरे मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच कर रही है। जांच के दौरान घटनास्थल पर मौजूद एक संदिग्ध की पहचान उसके कपड़ों के आधार पर की गई, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

आरोपियों की तलाश के लिए 8 टीमें रवाना 
मामले में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए मुंबई पुलिस की 8 टीमों को अलग-अलग जगहों पर रवाना किया गया है। संभावित संदिग्धों के शहर छोड़कर भागने की आशंका को देखते हुए कुर्ला, बांद्रा, कल्याण और दादर रेलवे स्टेशनों पर विशेष टीमें भेजी गई हैं।

नानावटी अस्पताल पहुंची एंटी-एक्सटॉर्शन सेल 
मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (अवैध वसूली विरोधी प्रकोष्ठ) के अधिकारियों ने नानावटी अस्पताल पहुंचकर फायरिंग में घायल हुए लोगों से पूछताछ की है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए अभिनेता टाइगर श्रॉफ से भी शुरुआती पूछताछ की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!