Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 Oct, 2026 12:11 PM

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 637.43 अंक टूटकर 74,091.84 अंक पर और एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 185.25 अंक टूटकर 22,960.90 अंक पर कारोबार कर रहा है।
मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 637.43 अंक टूटकर 74,091.84 अंक पर और एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 185.25 अंक टूटकर 22,960.90 अंक पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक का शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूटा। दूसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 39.4 प्रतिशत बढ़ने के बावजूद बैंक के शेयर में गिरावट आई। एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ट्रेंट के शेयर भी में गिरावट रहे। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अडानी पोर्ट्स और एचसीएल टेक के शेयर में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे, जबकि जापान का निक्की 225 गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। नैस्डैक कम्पोजिट 2.14 प्रतिशत टूटा, एसएंडपी 500 में 1.09 प्रतिशत और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.34 प्रतिशत की गिरावट आई थी। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.90 प्रतिशत घटकर 107.8 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि अब भी यह काफी ऊंचे स्तर पर है।
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों, तेल आपूर्ति में व्यवधान और सऊदी अरब के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की धमकियों से लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने की आशंकाएं फिर बढ़ गई हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,165.92 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। सेंसेक्स शुक्रवार को 413.66 अंक और निफ्टी 148.80 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।