Edited By Sonia Goswami,Updated: 03 Nov, 2018 01:52 PM
हिमाचल के 10वीं पास कर चुके युवाओं के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल डिस्ट्रिक्ट & सेशन जज, धर्मशाला द्वारा क्लास IV के पदों पर भर्ती के लिए सरकारी वैकेंसी निकाली गई है।
धर्मशालाः हिमाचल के 10वीं पास कर चुके युवाओं के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। दरअसल डिस्ट्रिक्ट & सेशन जज, धर्मशाला द्वारा क्लास IV के पदों पर भर्ती के लिए सरकारी वैकेंसी निकाली गई है। इस पदों पर अप्लाई करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2018 तय की गई है।
पद रिक्ति विवरण: क्लास IV
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास
आयु सीमा: 18 से 45 साल
अप्लाई करने की लास्ट डेट : 20 नवंबर 2018
यहां करें अप्लाई : इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 20 नवंबर 2018 तक ऑफिस ऑफ़ डिस्ट्रिक्ट & सेशन जज, कांगड़ा डिवीजन, धर्मशाला के पते पर अपने आवेदन भेज या स्व्यं जाकर जमा करा सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज : अपना नाम, पिता का नाम, जन्म की तारीख (साल के साथ), योग्यता, परमानेंट पता, पत्र व्यव्हार का पता, रोजगार कर्यालय के नाम के साथ रजिस्ट्रेशन नंबर, अनुभव, जाति वर्ग (कैटेगरी) की जानकारी।