शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबला रुपया 10 पैसे मजबूत

Edited By Updated: 02 Jul, 2020 11:03 AM

pti maharashtra story

मुंबई, दो जुलाई (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के कारण रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 75.50 के स्तर पर पहुंच गया।

मुंबई, दो जुलाई (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के कारण रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे बढ़कर 75.50 के स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी ने रुपये को मजबूती दी। इसके अलावा अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर की वैक्सीन परीक्षण के सकारात्मक परिणामों की खबर से भी निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.51 पर खुला, और आगे बढ़त दर्शाता हुआ 75.50 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे अधिक है।

रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 75.60 पर बंद हुआ था।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!