एमी विर्क की फिल्म ‘ओए मखना’ नौ सितंबर को होगी रिलीज

Edited By Updated: 21 May, 2022 12:19 PM

pti maharashtra story

मुंबई,21 मई (भाषा) पंजाबी फिल्मों के अभिनेता एमी विर्क की फिल्म ‘ओए मखना’ नौ सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुंबई,21 मई (भाषा) पंजाबी फिल्मों के अभिनेता एमी विर्क की फिल्म ‘ओए मखना’ नौ सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म के निर्माताओं ने यह जानकारी दी। इसका निर्देशन कर रहे हैं सिमरजीत सिंह। इस फिल्म में विर्क के साथ नजर आएंगी तानिया सिंह जो इससे पहले ‘‘किस्मत’’, ‘‘सुफना’’ और किस्मत 2’’ में उनके साथ नजर आ चुकी हैं।
फिल्म्स सारेगाामा के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ आनंद कुमार ने कहा कि वह आने वाली फिल्म में विर्क और सिंह के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं।

कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘ हमारा मानना है कि पंजाबी फिल्म जगत को दुनिया भर में दर्शकों को अभी बहुत कुछ देना है। सिमरजीत बेहतरीन निर्देशक हैं और वे फिल्म में अपनी कुशलता पेश कर रहे हैं। एमी और सिमरजीत ने पिछले पांच वर्षों में कई अच्छी फिल्में दी हैं और फिल्म की उन्हीं सफल फिल्मों की सूची में शामिल होगी।’’
इस फिल्म में गुग्गू गिल और सिद्धिका शर्मा भी नजर आएंगी।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!