अदालत ने जंगल में आग का कारण बने किसान को 1,000 पौधे लगाने को आदेश दिया

Edited By Updated: 21 May, 2022 07:58 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 21 मई (भाषा) महाराष्ट्र में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने उस किसान को 1,000 पौधे लगाने का आदेश दिया है जो अनजाने जंगल में भीषण आग का कारण बन गया। अदालत ने किसान को इन पौधों की देखभाल करने को भी कहा है।

मुंबई, 21 मई (भाषा) महाराष्ट्र में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने उस किसान को 1,000 पौधे लगाने का आदेश दिया है जो अनजाने जंगल में भीषण आग का कारण बन गया। अदालत ने किसान को इन पौधों की देखभाल करने को भी कहा है।

सातारा जिले के नंदगांव निवासी सुभाष रामराव पाटिल ने शुक्रवार को कराड तहसील की एक अदालत के समक्ष अपनी गलती स्वीकार कर ली थी। इसके बाद मजिस्ट्रेट एस ए विरानी ने पाटिल को 5,000 रुपये का जुर्माना भरने के साथ ही 1,000 पौधे लगाने तथा इनकी देखभाल करने का आदेश दिया।

अदालत ने पाटिल से कहा कि वह पौधारोपण और उनकी देखभाल से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट वन विभाग को सौंपे।

वन विभाग ने एक अधिकारी ने बताया कि खेत में पराली जलाने को लेकर अप्रैल में पाटिल के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के अतंर्गत एक शिकायत दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण खेत में जलाई गई पराली की आग पास स्थित जंगल तक पहुंच गई थी, जिसकी चपेट में आकर कम से कम 1,622 पेड़ पूरी तरह जल गए थे।

अधिकारी ने बताया कि सुनवाई के दौरान पाटिल ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और कहा कि उसका इरादा जंगल में आग फैलाना नहीं था।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!