महाराष्ट्र: अहमदनगर का नाम अहिल्यादेवी होल्कर के नाम पर रखा जाये: भाजपा विधायक

Edited By PTI News Agency,Updated: 27 Jul, 2022 09:20 PM

pti maharashtra story

मुंबई, 27 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल द्वारा औरंगाबाद शहर का नाम बदलने को मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गोपीचंद पडलकर ने बुधवार को मांग की कि पड़ोसी अहमदनगर जिले का नाम बदलकर ‘‘पुण्यश्लोक...

मुंबई, 27 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल द्वारा औरंगाबाद शहर का नाम बदलने को मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गोपीचंद पडलकर ने बुधवार को मांग की कि पड़ोसी अहमदनगर जिले का नाम बदलकर ‘‘पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी नगर’’ कर दिया जाए।

महाराष्ट्र विधानपरिषद के सदस्य पडलकर धनगर समुदाय से हैं। अहिल्यादेवी होल्कर का जन्म आज के अहमदनगर जिले के एक धनगर परिवार में हुआ था।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में, पडलकर ने कहा, “अहिल्यादेवी होल्कर ने कई मंदिरों के पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इस देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में मदद की।’’ उन्होंने पत्र में कहा कि उनका जन्म अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था और लोगों को लगता है कि जिले का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए।

माना जाता है कि पुणे से लगभग 120 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में अहमदनगर शहर की स्थापना 1490 में अहमद निजाम शाह प्रथम ने की थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद शहर का नाम ‘धाराशिव’ करने को मंजूरी दी थी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!