Edited By ,Updated: 04 Nov, 2015 01:31 PM
ठंड को सेहत बनाने वाला मौसम कहा जाता है। अगर इस मौसम में खाने-पीने का खास ख्याल रखा जाए तो सारा साल बीमारियां आपके आस-पास नहीं फटकती और सेहत भी अच्छी हो जाती है ...
ठंड को सेहत बनाने वाला मौसम कहा जाता है। अगर इस मौसम में खाने-पीने का खास ख्याल रखा जाए तो सारा साल बीमारियां आपके आस-पास नहीं फटकती और सेहत भी अच्छी हो जाती है लेकिन खाने पीने की चीजों पर खास ध्यान रखना पड़ता है।
आज हम आपको खान-पान से जुड़े 5 ऐसे नुस्खे बताते हैं जिन्हें अपनाकर अपनी सेहत बना सकते हैं।
1. सर्दियों में ठंड से बचने के लिए और सेहत बनाने के लिए सुबह नाश्ता हेवी करें।
2. वसंतकुसुमकर रस से शरीर को आंतरिक ऊर्जा मिलती है। साथ ही में यह रस वजन को जल्दी बढ़ाने में भी लाभकारी है।
3. रोजाना सुबह एक चम्मच च्यवनप्राश जरूर खाना चाहिए। यह ठंड में वजन बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी आयुर्वेदिक औषधि है। यह लगभग सभी के लिए हेल्दी रहता है। इससे न सिर्फ शारीरिक ऊर्जा बढ़ती है बल्कि मेटाबोलिज्म भी मजबूत रहता है।
4. ठंड में शतावरी कल्प के सेवन को आंखों की रोशनी बढ़ती ही है। साथ ही सेहत व वजन बढऩे लगता है।
5. शीलाजीत को दूध से लेने से जल्दी असर करता है और वजन प्रबंधन में भी मदद करता है।
6. हर रोज सुबह खाली पेट एक सेवफल खाने से शरीर स्वस्थ रहता है।
7. द्रकशरिष्ठा को लगातार एक महीने तक गर्म या ठंडे पानी में शहद के साथ मिलाकर लेना भी शरीर के लिए अच्छा रहता है।